प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार एवं शिक्षकों के रिक्त पदों और स्वीकृत पदों पर विधायक गोमती साय ने शिक्षा मंत्री से मांगा जवाब

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार एवं शिक्षकों के रिक्त पदों और स्वीकृत पदों पर विधायक गोमती साय ने शिक्षा मंत्री से जवाब मांगा।

[स्कूल शिक्षा]

1. श्रीमती गोमती साय: क्या स्कूल शिक्षा मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि :- (क) छत्तीसगढ़ प्रदेश अंतर्गत प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों में शिक्षकों के कितने पद, किस-किस वर्ग के स्वीकृत हैं? (ख) स्वीकृत पद के विरूद्ध कितने कार्यरत है, कितने रिक्त है? (ग) रिक्त पदों की पूर्ति कब तक कर दी जावेगी? (घ) शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु सरकार द्वारा क्या-क्या प्रयास किये जा रहें हैं?

स्कूल शिक्षा मंत्री (बृजमोहन अग्रवाल) (क) एवं (ख)  प्राचार्य से सहायक शिक्षक के पद रिक्त निम्नानुसार है…

स्कूल शिक्षा विभाग में में प्राचार्य के 4783 पद हैं जिनमें से 3576 पद रिक्त हैं। व्याख्याता के 40806 पद हैं जिनमें से 8203 पद रिक्त हैं। प्रधान पाठक के 12123 पद हैं इनमें से 3886 पद रिक्त हैं। शिक्षक के 54342 पद हैं इनमें से 10226 पद रिक्त हैं। प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के 29521 पद हैं इनमें से 3158 पद रिक्त हैं, जबकि सहायक शिक्षक के 76397 में से 28890 पद रिक्त हैं।

 (ग) रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में समय-सीमा बताया जाना संभव नहीं है। (घ) विभाग द्वारा समय-समय पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् के माध्यम से समय कालीन प्रशिक्षण आयोजित कर एवं विभिन्न स्तर पर शैक्षिक गुणवत्ता हेतु पर्यवेक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु प्रयास किया जा रहा है।

जिला-जशपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के दौरान दवा क्रय [लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) मंत्री मांगे वर्षवार का ब्यौरा

2.  श्रीमती गोमती साय: क्या लोक स्वास्थ्य मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) जिला जशपुर में वर्ष 2019-20 से 2022-23 तक कोविड-19 के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्षवार कितनी राशि की दवा क्रय की गई है? (ख) क्या दवा क्रय हेतु क्या भंडार क्रय नियमों का पालन किया गया है? यदि नहीं तो क्या कारण है? (ग) प्रश्नांकित अवधि में उपलब्ध दवा की किन अधिकारियों द्वारा मानिटरिंग की गई है?

लोक स्वास्थ्य मंत्री (श्याम बिहारी जायसवाल): (क) जानकारी संलग्न प्रपत्र अनुसार है। जशपुर जिला मे वित्त वर्ष 2019-20मे 10687404, 2020-21में 2801200, 2021-22 मे 26885121, 2022-23 में 11937750 की दवा सी. एम .एच. ओ. जशपुर द्वारा क्रय की गई राशि है।(ख) जी हाँ शेष प्रश्नांश का प्रश्न उत्पन्न नहीं होता। (ग) जिले के तत्कालिन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा मॉनिटरिंग की गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!