एकल अभियान वार्षिकोत्सव : संभाग छत्तीसगढ़ वन बंधु परिषद रायपुर चैप्टर एवं महिला समिति द्वारा सेवाव्रती कार्यकर्ता के सम्मान हेतु समारोह का किया गया आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, रायपुर (बजरंगी साकेत) : वन बंधु परिषद रायपुर चैप्टर एवं महिला समिति एकल अभियान वार्षिकोत्सव दानदाता एवं सेवावर्ती कार्यकर्ता सम्मान समारोह दिनांक 16 फरवरी को स्थान माहेश्वरी भवन टुंडा रायपुर में मां भारती के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप जलाकर अतिथियों द्वारा किया गया।

इस वार्षिकोत्सव एकदिवसीय कार्यक्रम में उपस्थित छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय साथ ही एकल अभियान के प्रणेता श्याम जी गुप्त शामिल होकर एकल अभियान के कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से वस्त्र देकर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में सीएम श्री साय ने कहा की यह एकल अभियान बड़ा ही धार्मिक संगठन है जिसके माध्यम से गांव के बच्चे साक्षर तो हो ही रहे हैं साथ ही गांव-गांव में सत्संग और श्री राम कथा के द्वारा धर्म से जुड़ते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

बता दें कि इस शुभ अवसर पर एकल अभियान के प्रणेता श्याम जी गुप्त का बहुमूल्य समय एवं आशीर्वाद हम सभी सेवावर्ती कार्यकर्ता तथा उपस्थित समिति पदाधिकारी को प्राप्त हुआ। इस समारोह में संभाग छत्तीसगढ़ के तीनों भाग से उत्तर छत्तीसगढ़ मध्य छत्तीसगढ़ और दंडकारण्य से संच से लेकर संभाग तक के समस्त सेवाव्रती कार्यकर्ता बंधु भगिनी उपस्थित रहे। जहां पर 350 की संख्या रही। इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजक रायपुर चैप्टर समिति पदाधिकारी की देखरेख में काफी आनंददाई रंगारंग कार्यक्रम रहा जिसमें खाना से लेकर रहना तक काफी स्वच्छ और सुंदर प्राप्त हुआ और उपस्थित सभी कार्यकर्ता समिति पदाधिकारी ने अपनी खुशी जताई है। इस मौके पर बीएल अग्रवाल अध्यक्ष दीपक भीमसरिया की कार्यकारी अध्यक्ष चंदन जैन सचिन अनीता खंडेलवाल उपाध्यक्ष कार्यकारी समिति अमित अग्रवाल सहसचिव संयोजक अनिल मुंदडा संयोजक चैतन्य जेना प्रभाग पलक अमर लालवानी संभाग सचिव सुरजन बाबूजी संभाग छत्तीसगढ़ अध्यक्ष रंजीत स्वाई प्रभाग प्रमुख प्रेम सिंह सिरशो संभाग प्रमुख साथ ही समस्त संभाग टोली भाग टोली के कार्यकर्ता बंधु भगिनी की उपस्थिति  शत प्रतिशत रही।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!