नई दिल्ली के भारत मंडपम प्रगति मैदान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 2024 में सम्मिलित हुई लोकसभा संयोजक एवं विधायक गोमती साय

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 17 व 18 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम प्रगति मैदान होने जा रहा है, जिसमे छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक के साथ भाजपा के प्रदेश पधाधिकारी सहित सभी वरिष्ठ नेता शामिल होने वाले है जिसमे पत्थलगांव विधानसभा विधायक एवं लोकसभा संयोजक गोमती साय शामिल होने दिल्ली पहुंची।

इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया।

भाजपा इस राष्ट्रीय अधिवेशन में पिछले एक साल में किए गए कार्यक्रम और कार्ययोजना की समीक्षा करेगी। साथ ही इसमें आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के रणनीति के बारे में चर्चा होगी। मोदी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की रणनीति बनेगी एवं अन्य राजनीतिक विषयों पर चर्चा होगी। राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन 18फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में संपन्न होगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!