जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम महुवाडही निवासी अनामी बाई का सर्पदंश से 04 सितम्बर 2021 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका पुत्र जगलू राम  हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार भगोरा निवासी कमल खलखो का नदी के पानी में डुबने 16 सितम्बर 2023 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी मतियो खलखो हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts