पुलिस लाइन अम्बिकापुर में कराया गया जनरल परेड : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा पुपलेश कुमार द्वारा किया गया परेड का निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़, सरगुजा : आज दिनांक 20.02.2024 को जनरल परेड के अवसर पर  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा पुपलेश कुमार द्वारा रक्षित केन्द्र अम्बिकापुर में पुलिस अधिकरियो एवं कर्मचारियों का परेड निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों में बेहतर अनुशासन एवं जिले मे कानून व्यवस्था नियंत्रण हेतु बलवा ड्रील का अभ्यास कराया गया। जिले में कानून व्यवस्था के दौरान आक्रामक भीड़ पर बेहतर नियंत्रण एवं आवश्यकतानुसार तितर-बितर किये जाने हेतु आवश्यक उपकरण एवं आयुधो के उपयोग की जानकारी भी दी गई।

रक्षित केन्द्र अम्बिकापुर में जिले के सभी थाना/चौकी, पुलिस कार्यालय, यातायात, एवं डॉग स्कॉड द्वारा परेड किया गया जहां 131की संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्तिथ रहे।  ऐसे पुलिस कर्मचारी जिनका टर्न-आउट, परेड एवं बलवा ड्रील के अभ्यास में श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा उन्हें उनका मनोबल बढ़ाने के लिए उचित इनाम भी दिया गया।

Related posts