लोगों को ठंड से राहत देने जशपुर जिला प्रशासन कर रहा चौक चौराहो पर अलाव की व्यवस्था

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले में शीत लहर की स्थिति को देखते हुए लोगों को शीत लहर और ठंड से राहत दिलाने जिले के विभिन्न चौक चौराहों में नगरपालिका एवं जिले के सभी नगरीय निकायों  में अलाव की व्यवस्था की गई है। बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी सार्वजनिक स्थनों पर लकड़ी की व्यवस्था कर लोगों को ठंड में राहत पहुंचाया जा रहा है।

Related posts