जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम तमता निवासी भगवती यादव का सर्पदंश से 06 सितम्बर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति अनादी राम यादव हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts