अवैध रूप से शराब रखने वाला आरोपी पुलिस के गिरफ्त में, कब्जे से देशी प्लेन शराब 30 पाव कुल 5.400 लीटर किया गया जप्त, आबकारी एक्ट में हुई कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही करने निर्देशित करने पर दिनॉक 22-02-2024 को मुखबिर की सूचना पर सकरी पुलिस टीम द्वारा आरोपी आकाश बंजारे उर्फ केशव बंजारे के कब्जे से एक नीला कलर के बैग अंदर 30 पाव देशी प्लेन शराब प्रत्येक 180 एमएल जुमला 05 लीटर 400 एमएल किमती करीबन 2400 रूपये को जप्त किया गया एवं आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सराहनिय भूमिका – उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि गणेश राम महिलांगे, आरक्षक संजय बंजारे, कलेश्वर यादव, अमित पोर्ते एवं थाना स्टाफ सकरी की भूमिका रही।

Related posts