जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम धुरियाअम्बा निवासी कन्हैया साय का मधुमक्खी के काटने से  01 अक्टूबर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी सुभागनी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार ग्राम ढोलडांड़  निवासी सेवाती बाई का सर्पदंश से 12 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम् वारिस मृतिका के पिता डोमरा राम एवं करडेगा निवासी गिरदमुनी राम का तालाब के पानी में डुबने से 08 अक्टूबर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के तीन पुत्र जीवन संदिल, कमलेश्वर राम संदिल्या और शिवकुमार संदिल्या हेतु 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!