प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किश्त की राशि जारी होगी 28 फरवरी को

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : प्रधानमंत्री द्वारा 28 फरवरी को यवतमाल, महाराष्ट्र से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किश्त की राशि जारी की जायेगी। जिसका प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया जाएगा।

इसी तारतम्य में जिले के कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबाहर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किश्त की राशि जारी का प्रसारण के लिए  28 फरवरी 2024 को कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कृषि विभाग के उप संचालक ने कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबाहर में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ लेने की अपील की है।

Related posts