सरगुजा पुलिस द्वारा रिंग रोड में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, 21 प्रकरण दर्ज कर कि गई चालानी कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़, अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता के साथ साथ निरंतर सख्त कार्यवाही भी की जा रही हैं, सरगुजा पुलिस द्वारा बीते दिनांक को रिंग रोड में यातायात नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों एवं भारी वाहनों पर सख़्ती से कार्यवाही की गई, अभियान के दौरान कुल 21 प्रकरण दर्ज कर कुल 19500/- रुपये की चालानी राशी वसूल की गई हैं, सरगुजा पुलिस यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर रही हैं।

सरगुजा पुलिस की यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगा, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि यातायात के नियमो का पालन करें।

Related posts