जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के पांच मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 20 लाख की राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के पांच मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम कोलढोढ़ी निवासी मार्सल मिंज का आकाशीय बिजली गाज से 25 सितम्बर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी श्रीमती उर्मिला मिंज हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार ग्राम गोढ़ीकला निवासी आर्यन दिवाकर का कुऑ के पानी में डुबने से 05 मार्च 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम् वारिस मृतक के पिता केदारनाथ दिवाकर, ग्राम डुडुंगजोर निवासी खुशी लहरे का आग से जलने से 03 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम् वारिस मृतिका के पिता सुरेश कुमार लहरे, ग्राम मुड़ाबहाल निवासी सातो बाई का कुआ के पानी में डुबने से 15 नवम्बर 20215 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पाति कुंवर साय एवं ग्राम बुटराकछार निवासी परदेशी नोनकी का नदी के पानी में डुबने से 30 मई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटमत वारिस मृतक के पत्नी श्रीमती केन्दी नोनकी हेतु  4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!