जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम गंडियाडीह निवासी दर्शन साय सिदार का नाला के पानी में डुबने से 17 अगस्त 2022 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के माता गुरवारी बाई एवं कुनकुरी तहसील के ग्राम तेतरटोली निवासी लेबनुस कुजूर का नहर के पानी में डुबने से 13 अक्टूबर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के भतीजा अमृत कुजूर हेतु 4-4 लाख  रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts