असंगठित कर्मकार प्रसूति सहायता योजना : श्रीमती कौशल्या साय ने 294 पंजीकृत महिला श्रमिक को 58 लाख 80 हजार की राशि का दिया चेक

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के द्वारा विगत् दिवस 03 मार्च 2024 को असंगठित कर्मकार प्रसूति सहायता योजना के तहत् कुल 294 पंजीकृत महिला श्रमिक को 58 लाख 80 हजार की राशि का चेक के माध्यम से वितरण किया गया।

श्रम पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार सुरक्षा मंडल अंतर्गत संचालित असंगठित कर्मकार प्रसूति सहायता योजना के तहत कुल 229 पंजीकृत महिला श्रमिक को प्रसूति पश्चात् 20 हजार के मान से कुल 45 लाख 80 हजार तथा ठेका श्रमिक घरेलू महिला कामगार व हमाल प्रसूति सहायता योजना के तहत् कुल 65 पंजीकृत महिला श्रमिको को 20 हजार के मान कुल 13 लाख की राशि का चेक वितरण किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!