दिव्यांग अम्बिका को ट्रायसायकल मिलने से उसके जीवन की राह हुई सुगम, शासन की योजना का मिल रहा दिव्यांगजनों को लाभ

Advertisements
Advertisements

अब एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए दूसरों पर नही रहना पड़ता है निर्भर – दिव्यांग अम्बिका

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. जिले में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान कर उनके दैनिक जीवन को सुगम तथा उन्हें सशक्त बनाने सहायक उपकरण प्रदान कर लाभान्वित किया जा रहा है। दिव्यांगजनों को योजनान्तर्गत सहायक उपकरण, श्रवण यंत्र, ट्रायसायकल, व्हीलचेयर जैसी मदद कर उनके जीवन को सरल बनाने का प्रयास प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

इसी कड़ी में कुनकुरी विकासखंड के ग्राम केराडीह निवासी दिव्यांग अम्बिका बाई को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर ट्रायसाइकिल प्रदान किया गया। अम्बिका  की उम्र 29 वर्ष है उसने कहा कि उसे अपने इस दिव्यांगता पर किसी प्रकार का दुःख नहीं है। अम्बिका ने बताया कि उन्होंने एमएससी तक की पढ़ाई पूरी की है। उन्हें सिर्फ आवागमन करने में ही परेशानी होती थी। जिसे भी प्रशासन के द्वारा ट्रायसायकल के रूप में दूर कर दिया गया है।

दिव्यांग अंम्बिका ने बताया कि ट्रायसायकल नहीं होने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में परेषानी का सामना करना पड़ता था। अधिकतम उसके लिए वह दूसरों पर ही निर्भर रहती थी। ट्रायसायकल मिलने से अब उसे आने जाने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। प्रशासन की ओर से ट्रायसायकल मिलने से वह बहुत खुश है। अब वह अपने दैनिक क्रियाओं के लिए दूसरों पर निर्भर न रहकर स्वयं ही अपने कार्य को कर पाती है। इसके लिए उन्होंने शासन प्रशासन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!