जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम सरईटोला निवासी अमर सिदार का पानी में डुबने से 02 अगस्त 2022 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम् वारिस मृतक के पिता रविशंकर तिदार हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार ग्राम फरसाबहार निवासी अश्वनी मानिक का कुआं के पानी में डुबने से 03 जुलाई 2022 मई 2023 को  मृत्यु हो जाने पर मृतक के पिता भीमराम मानिक हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!