ब्रेकिंग: देवर ने भाभी पर टांगी से किया हमला, अस्पताल के दरवाजे पर हुई मृत्यु, कुनकुरी पुलिस जांच में जुटी….

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : बड़ी खबर कुनकुरी थाना क्षेत्र से आ रही है। जमीन विवाद को लेकर भाई-भाई के बीच चल रहे विवाद में छोटे भाई ने भाभी पर टांगी से हमला कर दिया। हमले में भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार हेतु कुनकुरी अस्पताल लाया गया जहां अस्पताल के गेट पर ही घायल महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी कुनकुरी पुलिस को मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहूंचकर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

मृतका के पति मुनेश्वर राम चौहान ने प्रारंभिक रूप से जानकारी देते हुए बताया कि उसका अपने मंझले भाई गणेश राम चौहान से पुस्तैनी जमीन के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। ग्रमीणों से उसे जानकारी मिली कि दोपहर लगभग 2 से ढाई बजे के बीच मंझले भाई ने उसकी पत्नि चम्पा बाई पर टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जिसे उपचार हेतु कुनकुरी अस्पताल लाये थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मामले की सूचना कुनकुरी पुलिस को दे दिये है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!