धरमजयगढ़ पुलिस ने चलित थाना लगाकर ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचने के लिए किया जागरूक …..!

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर पुलिस अधिकारी व जवान द्वारा गांवों तथा हाट-बाजार जाकर चलित थाना लगाया जा रहा है, जहां समस्याएं सुनी जा रही है, साथ ही अपराधों की रोकथाम व कमी लाने लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज थाना धरमजयगढ़ के पुलिस अधिकारियों ने बाजारडांड धरमजयगढ़ में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों की शिकायत व समस्याएं सुनी। शिकायतों के शीघ्र निराकरण करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को उठाईगिरी की जानकारी देकर संपत्ति की देखभाल करने सचेत किया गया और जागरूकता पर्ची का वितरण की गई।

पुलिसकर्मियों ने मौजूद लोगों को महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारी, गुड टच बैड टच, महिला सुरक्षा संबंधी अभिव्यक्ति ऐप, साइबर अपराध जैसे आनलाइन ठगी व धोखाधड़ी से बचने के लिए लोगों को आवश्यक जानकारी देकर दुर्घटनाओं से बचने यातायात नियमों का पालन करने कहा गया तथा पुलिस सहायता के लिए डॉयल 112, पुलिस नियंत्रण कक्ष के नंबर 9479193299 की जानकारी दी गई। इस दौरान थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक अमित तिवारीसहायक उपनिरीक्षक डेविड टोप्पो, सहायक उपनिरीक्षक गंगाराम भगत, महिला प्रधान आरक्षक उषारानी तिर्की व हमराह स्टॉफ उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!