कुनकुरी पुलिस की सक्रियता से हत्या का अपराध घटित कर भाग रहे आरोपी को तत्काल किया गया गिरफ्तार, पुश्तैनी जमीन को लेकर देवर ने अपनी भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी से घटना में प्रयुक्त लोहे का टंगिया किया गया जप्त !

समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/कुनकुरी : आज दिनांक 10 मार्च 2024 के दोपहर लगभग 02:00 से 02:30 बजे के मध्य थाना कुनकुरी क्षेत्र के ग्राम हर्राडांड़ निवासी गणेश राम चैहान उम्र 46 साल का पुश्तैनी जमीन को लेकर अपने बड़े भाई मुनेश्वर राम चैहान उम्र 48 साल एवं भाभी उम्र 45 साल से विवाद चल रहा था, विवाद बढ़ने पर मुनेश्वर राम चैहान ने घर में रखे लोहे का टंगिया से अपनी भाभी के सिर में हमला कर दिया, जिसे घायल अवस्था में ही ईलाज हेतु कुनकुरी अस्पताल लाये थे, अस्पताल पहुंचने पर उसकी मृत्यू हो गई। जांच के उपरांत प्रकरण में हत्या का अपराध घटित होना पाये जाने पर थाना कुनकुरी में आरोपी मुनेश्वर राम चौहान के विरूद्ध अपराध क्रमांक 39/2024 धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर फरार आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

वारदात को अंजाम दे कर आरोपी भाग रहा था, जिसे पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (IPS) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तत्काल हिरासत में ले लिया गया है। इस प्रकरण की सम्पूर्ण विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मल्लिका बनर्जी, हायक निरीक्षक रामजी साय पैंकरा, प्रधान आरक्षक 274 त्रिनाथ यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 

Related posts