बिलासपुर पुलिस का असामाजिक तत्वों पर प्रहार : थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मिनी बस्ती में आम जगह लोहे का फरसा लहराते हुए लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार, पेश किया गया न्यायालय के समक्ष.

समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11 मार्च 2024 को मुखबीर के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुम्हारपारा जरहाभांठा के पास एक व्यक्ति लोहे का फरसा लेकर लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को गाली गुप्तार कर डरा धमका रहा है। इस सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री राजनेश सिंह को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा उक्त व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने निर्देश दिए गए।

इस निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य द्वारा थाना से प्रधान आरक्षक हेलारियुस लकड़ा के हमराह स्टॉफ को भेजा गया। मौके पर पहुंचे जहां एक व्यक्ति को लोहे का फरसा लेकर आम लोगों को डराते धमकाते मिला, जो पुलिस को देखकर उसके समक्ष ही मार दूंगा, कहकर उत्तेजित होकर चिल्लाने लगा, जिसे घेरा बंदी कर पुलिस बल की सहायता से पकड़ा गया।

पुछताछ करने पर अपना नाम कल्ला उर्फ एवन पात्रे पिता संतोष पात्रे उम्र 20 वर्ष निवासी मिनीबस्ती जरहभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर का निवासी होना बताया। जिसके कब्जे से एक नग लोहे का फरसा जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना होना पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तारी के कारणों को बताते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

ऐसी कोई भी गतिविधि सामाजिक सौहार्द अमन और शांति के लिए ख़तरा है तथा देश के नागरिकों के लिए एक भय का वातावरण पैदा करता है।

आम नागरिकों से अनुरोध है ऐसे किसी भी कृत्य की जानकारी तत्काल पुलिस को देवें, जिससे बिलासपुर पुलिस आपकी बेहतर ढंग से सुरक्षा कर सके।

Related posts