चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम रेगड़ा में अवैध शराब बिक्री करते युवक को पकड़ा, आरोपी से 32 लीटर महुआ शराब जप्त…!

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : कल दिनांक 12 मार्च 2024 को फरार वारंटियों की पतासाजी के लिए ग्राम रेगड़ा गई थाना चक्रधरनगर की पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम रेगडा में मौहादरहा नदी किनारे अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहे आरोपी राकेश उरांव पिता जगलाल उरांव उम्र 25 वर्ष साकिन रेगडा लोहारपारा थाना चक्रधरनगर को पकड़ा, जिसके कब्जे से 32 लीटर महुआ शराब और शराब बिक्री रकम 250/- रूपये जप्त किया गया है।

थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबीर से आरोपी के नदी किनारे अवैध रूप से शराब विक्रय करने की सूचना मिली थी, जिस पर वारंटी पतासाजी करने ग्राम रेगड़ा गये पुलिस टीम को थाना प्रभारी द्वारा कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। आरोपी राकेश उरांव पर थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सुमन चौहान, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, आरक्षक सुशील मिंज, आरक्षक नंद कुमार पैकरा सम्मिलित रहे थे।

Related posts