जशपुर : सड़क दुर्घटना के एक मामले में 25 हजार की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जशपुर ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव तहसील, उप तहसील बागबहार के ग्राम बनगांव बी निवासी स्व. भीमराम यादव की पीकप वाहन क्रमांक सीजी 14 एमजी 3941 से सड़क दुर्घटना में 16 मई 2023 को मृत्यु हो जाने से मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी श्रीमती सुकरी बाई हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts