सरगुजा पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त कार्यवाही में थाना गांधीनगर अंतर्गत सार्वजानिक स्थानों पर चिकन /मटन की बिक्री करने वाले दुकानों को किया गया स्थानांतरित

समदर्शी न्यूज़, अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए सार्वजानिक स्थलों पर चिकन /मटन की बिक्री करने वाले दुकानों को खुले में बिक्री करने हेतु प्रतिबन्ध होना बताते हुए सभी चिकन/मटन/मछली दुकानों को मौक़े से हटाने की कार्यवाही की गई।

संयुक्त टीम द्वारा शहरी क्षेत्रों में अभियान के तहत थाना गांधीनगर अंतर्गत क्षेत्रों से चिकन/मटन दुकानों के संचालको को विधिवत खुले स्थानों में मांस बिक्री करने हेतु प्रतिबंधित होना बताकर दुकानों को मौक़े पर हटाने की कार्यवाही की गई, साथ ही दुकान संचालको को चिकन/मटन के दुकानों को मैरिन ड्राइव स्थित मटन बाजार में अपनी दुकानों को लगाने के निर्देश दिए गए, दुबारा दुकान लगाने पर सख़्ती से कार्यवाही किये जाने की सख्त हिदायत दी गई, सरगुजा पुलिस द्वारा इस अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों मे अभियान चलाकर ऐसे दुकानों कों हटाने की कार्यवाही की जायगी।सम्पूर्ण कार्यवाही मे सरगुजा पुलिस एवं नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Related posts