लोकसभा निर्वाचन 2024 : जशपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र हेतु सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा कर दी गई है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने  लोकसभा निर्वाचन के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों को समय-समय पर निर्वाचन प्रचार-प्रसार हेतु रैली, वाहन, हैलीपेड तथा अन्य सभा के आयोजन की अनुमति दिये जाने हेतु सहायक रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 12-जशपुर, 13-कुनकुरी एवं 14-पत्थलगांव को उनके विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत के लिए अधिकृत किया गया है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अनुमति देते समय भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts