बिलासपुर पुलिस डायल 112 ने आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला की बचाई जान, सुरक्षित पहुंचाया घर !

समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : सिविल लाईन 112 की टीम को इवेंट प्राप्त हुआ था कि एक महिला शहर के मध्य नेहरू चौक में आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। सूचना प्राप्त होने पर 112 टीम इवेंट में तत्परता दिखाते हुए तत्काल घटना स्थल नेहरू चौक पहुँची। जहां एक महिला सड़क के बीच खड़ी होकर ट्रक के सामने कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी, जिसे पकड़ कर सड़क के किनारे लाया गया, समझाईश दी गई एवं उसके परिजनों से संपर्क कर घटना-स्थल बुलाकर घटना की जानकारी देते हुए उनके परिजन के साथ सुरक्षित घर छोड़ा गया।

बिलासपुर पुलिस डायल 112 की तत्परता पर कॉलर एवं पीड़िता के परिजनों ने बिलासपुर पुलिस एवं सिविल लान 112 के आरक्षक 737 रमेश देवांगन एवं चालक जितेंद्र कुमार सिविल लाईन ईगल-01 का धन्यवाद किया 

Related posts