कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जशपुर ने ली राजनीतिक दलों की बैठक

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवि मित्तल  ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ (अ.ज.जा) हेतु लोकसभा निर्वाचन 2024 के कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में राजनीतिक दलों की बैठक ली। 

बैठक में कलेक्टर ने निर्वाचन की तिथि, मतदान केंद्रों, निर्वाचक नामावली,नाम निर्देशन व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, आदर्श आचार संहिता के बिंदु, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, एमसीएमसी के तहत विज्ञापन का प्रमाणन सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर,उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार साहू, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित राजनीतिक दल बीजेपी, कांग्रेस, बीएसपी  के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts