सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 49 वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही कर समन शुल्क किया गया वसूल!

समदर्शी न्यूज़, अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रतिदिन अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में बीते दिन यातायात पुलिस टीम द्वारा मोबाइल पर बात कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, दो पहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चलाने वाले वाहन चालकों तथा अन्य विभिन्न धाराओं के तहत् भी सख्ती से कार्यवाही की गई।

यातायात पुलिस द्वारा अभियान के तहत दो पहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 08 प्रकरण दर्ज कर 4000/- समन शुल्क वसूल किया गया, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले कुल 21 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर कुल 6300/- समन शुल्क वसूल किया गया, अवैध पार्किंग के विरूद्व 01 प्रकरण दर्ज कर 300 समन शुल्क वसूल किया गया तथा अन्य विभिन्न धाराओं के तहत् कार्यवाही करते हुए कुल 19 प्रकरण दर्ज कर कुल 21300/- रूपये समन शुल्क वसूल किया गया है। यातायात सुरक्षा अभियान के तहत् यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले कुल 49 वाहन चालकों पर 31900/- रुपये की चालानी कार्यवाही की गई है।

सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रतिदिन कार्यवाही की जायगी, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती है, कि यातायात के नियमों का पालन करें एवं स्वयं सुरक्षित रहें तथा अन्य राहगीरों को भी सुरक्षित रखे।

Related posts