जशपुर-झारखंड क्षेत्र के सीमावर्ती 14 ग्रामों में नक्सल व संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने पुलिस अधीक्षक जशपुर ने चलाया सघन सर्चिंग अभियान

जशपुर : विगत दिनों जे.जे.एम.पी. के एरिया कमांडर सरगना टुनेश लकड़ा उर्फ रवि सहित अन्य साथियों को थाना नारायणपुर और कुनकुरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इसके पश्चात् नक्सली पुनः जिले में पैर न पसार सकें, इसके लिये पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (IPS) के नेतृत्व में आज दिनांक 20.03.2024 को जशपुर-झारखंड क्षेत्र के सीमावर्ती अत्यंत संवेदनशील एवं दुर्गम ग्राम मनोरा, कांटाबेल, बिच्छीटोली, खरसोता, डड़गांव, खोख्सोबेंजोरा, कुल्हाडीपा, मधवा, लुखी, केराकोना, हाड़ीकोना, दौनापाठ, गोरियाटोली, करमकोना इत्यादि ग्रामों में सर्चिंग अभियान चलाया गया तथा एरिया डोमीनेशन की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर चंद्रशेखर परमा, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के अधि./कर्म., सी.आर.पी.एफ. 218 वाहिनी चैनपुर, एसडीओपी चैनपुर श्रीमती अमिता लकड़ा, जारी थाना के अधि./कर्म. भी सम्मिलित रहे। इस दौरान पुलिस बल द्वारा संवेदनशील/अत्यंत संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया साथ ही दोनों राज्यों के स्थाई वारंटियों की सूची एक-दूसरे से आदान-प्रदान कर अधिक से अधिक वारंटियों के विरूद्ध कार्यवाही की अपेक्षा एवं आवश्यक सहयोग करने की बात कही गई। अधिकारियों द्वारा एसएसटी बेरियर डंड़गांव का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कार्यवाही संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

उक्त सर्चिंग अभियान पुलिस अधीक्षक जशपुर के नेतृत्व में निकाला गया जिसमें पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर चंद्रशेखर परमा, एसडीओपी चैनपुर श्रीमती अमिता लकड़ा, छ.ग. सशस्त्र बल मनोरा के पी.सी. प्रदीप कश्यप, जारी थाना से उप निरीक्षक आदित्य कुमार, उप निरीक्षक राजेन्द्र मण्डल, सी.आर.पी.एफ. 218 वाहिनी चैनपुर निरीक्षक सर्वेश्वर सिंह सहित अन्य अधि./कर्मचारी सम्मिलित रहे।  

Related posts