एसडीएम जशपुर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जशपुर एसडीएम प्रशांत कुशवाहा ने आज जिला अस्पताल जशपुर का औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली। इस दौरान डॉक्टर तथा नर्स उपस्थित पाए गए और तीन गार्ड अनुपस्थित पाए गए जिस पर एडीएम श्री कुशवाहा ने  नाराजगी जाहिर करते हुए ड्यूटी अनुसार नियमित अस्पताल गार्ड को ड्यूटी करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

एसडीएम ने  अस्पताल  के सभी वार्डाे का अवलोकन किया और साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। साथ ही भण्डार कक्ष में दवाईयों का उचित रख-रखाव करने के लिए कहा।

Related posts