राजनांदगांव में नगरीय निकाय आम एवं उप निर्वाचन के लिए मतगणना संपन्न, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने की परिणाम की घोषणा

Advertisements
Advertisements

वार्ड क्रमांक 17 राजनांदगांव एवं खैरागढ़ के मतगणना का कार्य सुचारू रूप से हुआ पूर्ण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

राजनांदगांव, नगरीय निकाय आम एवं उप निर्वाचन के लिए आज सुबह 9 बजे से पटवारी प्रशिक्षण केन्द्र तहसील परिसर में मतगणना प्रारंभ हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने निर्वाचन के परिणामों की घोषणा की और उन्होंने विजयी प्रत्याशी श्रीमती चन्द्रकला देवांगन को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। नगर पालिक निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 17 से पार्षद निर्वाचन में इंडियन नेशनल कांग्रेस को 1720 और भारतीय जनता पार्टी को 1529 मत प्राप्त हुए। जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती चन्द्रकला देवांगन 191 मतों से विजयी रही। कुल 5 राउंड में मतगणना की गई। मतगणना के लिए 2 टेबल लगाए गए थे।

नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के वार्ड क्रमांक 1 से 20 के लिए मतगणना कार्य सुबह 9 बजे से शासकीय पॉलीटेक्नीक कालेज खैरागढ़ में प्रारंभ हुई। नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के वार्ड क्रमांक 1 महात्मा गांधी वार्ड पिपरिया में इंडियन नेशनल कांग्रेस को 461, भारतीय जनता पार्टी को 453, वार्ड क्रमांक 2 रानी अवंतीबाई वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस को 356, भारतीय जनता पार्टी को 354, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को 54, वार्ड क्रमांक 3 गंजीपारा में इंडियन नेशनल कांग्रेस को 250, भारतीय जनता पार्टी को 240, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को  31, वार्ड क्रमांक 4 राजफैमली में इंडियन नेशनल कांग्रेस को 387, भारतीय जनता पार्टी को 386, वार्ड क्रमांक 5 ठाकुरपारा में इंडियन नेशनल कांग्रेस को 286, भारतीय जनता पार्टी को 200, वार्ड क्रमांक 6 बरेठपारा में भारतीय जनता पार्टी को 405, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 136, वार्ड क्रमांक 7 महावीर स्वामी में  भारतीय जनता पार्टी को 231, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 171, निर्दलीय को 93, वार्ड क्रमांक 8 तुरकारीपारा में  भारतीय जनता पार्टी को 377, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 346, वार्ड क्रमांक 9 इतवारी बाजार में इंडियन नेशनल कांग्रेस को 359, भारतीय जनता पार्टी को 355, निर्दलीय को 77, वार्ड क्रमांक 10 गुरूघासीदास वार्ड में भारतीय जनता पार्टी को 414, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 318, वार्ड क्रमांक 11 शीतला मंदिर वार्ड किल्लापारा/धरमपुरा में भारतीय जनता पार्टी को 539, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 308, आप पार्टी को 10, निर्दलीय को 75, निर्दलीय को 11, वार्ड क्रमांक 12 अमलीपारा वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस को 533, भारतीय जनता पार्टी को 320, वार्ड क्रमांक 13 दीनदयाल उपाध्याय में इंडियन नेशनल कांग्रेस को 244, भारतीय जनता पार्टी को 239, निर्दलीय को 2, वार्ड क्रमांक 14 संत रविदास वार्ड में  भारतीय जनता पार्टी को 422, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 167, वार्ड क्रमांक 15 सुभाषचंद्र वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस को 511, भारतीय जनता पार्टी को 263, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को 10, वार्ड क्रमांक 16 शहीद निकेश यादव वार्ड में भारतीय जनता पार्टी को 433, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 261, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को 12, वार्ड क्रमांक 17 दाऊचौरा वार्ड में भारतीय जनता पार्टी को 249, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 186, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को 7, शिवसेना को 14, निर्दलीय को 179, वार्ड क्रमांक 18 डॉ. भीमराव आम्बेडकर वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस को 405, भारतीय जनता पार्टी को 375, वार्ड क्रमांक 19 गोकुल नगर वार्ड टिकरापारा में भारतीय जनता पार्टी को 424, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 213, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को 22, निर्दलीय 83, वार्ड क्रमांक 20 सिविल लाईन वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस को 222, भारतीय जनता पार्टी को 179, बहुजन समाज पार्टी को 195 मत मिले।   

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!