कलेक्टर ने केंदाघाट में हुई बस दुर्घटना के संबंध में तत्काल बिलासपुर कलेक्टर से बात कर घायलों को तत्काल राहत एवं ईलाज की व्यवस्था के लिए कहा, बिलासपुर में घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सिम्स ईलाज के लिए भेजा गया, कलेक्टर लगातार पीडि़तों एवं घायलों की ले रहे जानकारी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बिलासपुर जिले के कोटा तहसील में अंतर्गत केंदाघाट में हुई बस दुर्घटना के संबंध में तत्काल बिलासपुर कलेक्टर से बात कर घायलों को तत्काल राहत एवं ईलाज की व्यवस्था के लिए कहा। कलेक्टर लगातार पीडि़तों एवं घायलों की जानकारी ले रहे हैं। कलेक्टर बिलासपुर ने उन्हें आश्वस्त किया कि घायलों का समुचित उपचार एवं देखरेख की जाएगी। कलेक्टर की सक्रियता से बिलासपुर में घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सिम्स ईलाज के लिए भेजा गया है। कुछ लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर में उपचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि केंदाघाट में हुई बस दुर्घटना में लगभग 60-65 तीर्थ यात्री सवार थे। सभी श्रद्धालु राजनांदगांव जिले के रहने वाले हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!