चोरी का मोबाईल खरीदकर उसका इस्तेमाल करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 250/21 धारा 454, 380, 411 भा.द.वि. के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जशपुर निवासी प्रार्थिया महिला दिनांक 21.10.2021 के प्रातः लगभग 09 बजे किसी कार्य से घर से बाहर गई थी, दोपहर लगभग 12ः30 बजे वापस घर आई तो देखी कि घर के दरवाजा का ताला टुटा हुआ है, घर में रखा हुआ सामान अस्त-व्यस्त है, साथ ही अलमारी में रखा सोने का अंगुठी, कान का बाली, नगदी 2000 रू. एवं रेडमी कंपनी का सिम लगा मोबाईल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना जशपुर में उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान चोरी हुये मोबाईल का पता-तलाश किया गया जो संदेही से पूछताछ करने पर अपना नाम बीरेन्द्र सिंह पटेल बताया। संदेही द्वारा उक्त चोरी हुये मोबाईल को किसी अज्ञात व्यक्ति से 3000 रू. में खरीदना बताकर अपने नाम से सिम लगाकर इस्तेमाल करना बताया। पुलिस द्वारा उक्त चोरी हुये मोबाईल एवं सीम को जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपी का कृत्य धारा 411 भा.द.वि. पाये जाने से बीरेन्द्र सिंह पटेल उम्र 33 वर्ष निवासी रक्षित कालोनी बस स्टैंड जशपुर नगर को दिनांक 23.12.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार है, जिसकी लगातार पता-तलाश की जा रही है। 

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने में निरी. लक्ष्मण सिंह धुर्वे, प्र.आर. 49 मिथलेश यादव, प्र.आर. 274 त्रिनाथ यादव, आर. 294 लेबिट कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts