यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 166 वाहन चालकों की विरुद्ध हुई करवाई, लगाया गया जुर्माना

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चांपा : विवेक शुक्ला (भा. पु. से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा एवम राजेंद्र कुमार जायसवाल अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 21.03.24 को यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर वाहन चेकिंग किया गया जिसमें मोटर सायकल में तीन सवारी, नो पार्किग में बाहन खड़ी करना, नम्बर प्लेट अस्पष्ट होना, वाहन में रिफलेक्टर ग्लास नही होना, बिना हेलमेट के वाहन चलाना, बिना लायसेंस के वाहन चलाना एवं अन्य मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कुल 166 वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए कुल  64,800/रू का समन शुल्क लिया गया।

यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन नहीं चलाने एवं वाहन में प्रेशर हार्न नही लगाने तथा यातायात नियमों का पालने करने हेतु समझाइस दी जा रही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!