जशपुर में सीएम विष्णु देव साय ने हर्षोल्लास के साथ अपनों संग मनाई होली

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : होली के पूर्व दिवस जशपुर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्षेत्रवासियों के साथ खूब होली खेली। सीएम साय ने होली की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि रंग और उमंग का यह त्यौहार आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाये।

ज्ञात हो कि जशपुर सीएम साय का गृहजिला है। इस अवसर पर जशपुर की विधायक रायमुनी भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related posts

Comments are closed.