जशपुर एसडीएम ने प्रयास आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, छात्राओं से चर्चा कर हौसला अफजाई की

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : एसडीएम प्रशांत कुशवाहा ने जशपुर के  प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने नीट,जेईईकी तैयारी कर रही छात्राओं से उनकी तैयारी के सम्बंध में चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को निरंतर कठिन परिश्रम करने प्रोत्साहित किया। तथा संबंधित  सभी शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने शिक्षकों को पढ़ाई का बेहतर वातावरण बनाने के लिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को गुणवत्ता युक्त भोजन प्रदाय करने, बिजली, पानी ,पंखा सहित अन्य मूलभूत सुविधा निरंतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Related posts