जशपुर : एनआरएलएम के स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने मतदाता जागरूकता हेतु ली शपथ

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : स्वीप अभियान के तहत कासाबेल विकासखंड के चेटबा क्लस्टर के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु, नए मतदाताओं को जागरूक एवं भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करने तथा दिव्यांग एवं वृद्ध व्यक्तियों को मतदान में भाग लेने पर सहायता करने हेतु शपथ ली ।

इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक विजय शरण प्रसाद, सीईओ जनपद  जय गोविंद गुप्ता, डीपीएम  भरत पटेल  एवं विकास खंड कार्यक्रम प्रबंधक कमलेश श्रीवास तथा बिहान के कैडर  उपस्थित रहे।

Related posts