कुनकुरी के वरिष्ठ नागरिक व व्यवसायी घनश्याम अग्रवाल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समारोह के मंच में केक काटकर दी जन्मदिन की बधाई

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी: नगर में व्यापारी संघ के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह के अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय ने नगर के वरिष्ठ नागरिक एवं व्यवसायी घनश्याम दास अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई देने के साथ मंच पर केक काटकर श्री अग्रवाल का मुंह मीठा कराया। घनश्याम अग्रवाल ने अपने पूरे परिवार के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे जन्मदिन को मुख्यमंत्री ने अविस्मरणीय बना दिया है।

घनश्याम दास अग्रवाल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शुभचिंतकों में से एक है। काफी वर्षो से श्री अग्रवाल सीएम श्री साय के राजनैतिक सहयोगी के रूप में रहे है। श्री साय उनका काफी सम्मान करते है। होली मिलन समारोह में जैसे ही मुख्यमंत्री श्री साय को जानकारी मिली की श्री अग्रवाल का जन्मदिन है। उन्होने मंच से उन्हे बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंच पर ही केक काटा और श्री अग्रवाल सहित पूरे परिवार का मुंह मीठा कराया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होली के अवसर पर गृह जिले के प्रवास पर है। वे जिलेवासियों सहित सभी शुभचिंतकों से मिल रहे है। होली की बधाई देने उनके गृह ग्राम में लोगांे का तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री बहुत सहजता एवं आत्मियता के साथ अपने विधानसभा सहित पूरे जिले के मतदाताओं एवं नागरिकों से मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दे रहे है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!