जशपुर जिले के पहाड़ी कोरवा छात्रों का नाम नासा के रोवर के साथ चंद्रमा की सतह पर….. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं

समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : शिक्षा के क्षेत्र में तो जशपुर जिले ने कई कीर्तिमान बनाए हैं अब विज्ञान के प्रति जागरूकता भी जिले की पहचान बन रही है। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी शुभकामनाएं देते हुए जिले के छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

हुआ कुछ यूं की विश्व की सबसे बड़ी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चंद्रमा पर अपना एक रोवर ‘वाइपर’  भेजने की जानकारी देते हुए पूरे विश्व से कुछ लोगों के नाम निमंत्रित किए जो की लेसर के द्वारा एक चिप में डाल ( केवल नाम) कर चंद्रमा की सतह पर भेजे जाएंगे एवं नासा के रोवर के साथ चंद्रमा की सतह पर चहल कदमी करेंगे।

जिले के विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्रों ने भी अपने नाम रजिस्टर्ड कराए एवं उन्हें नासा के द्वारा  ‘टिकट’ भी प्रदान किए गए है।

एक और महत्वपूर्ण बात यह है की इनमे पिछड़ा समझे जाने वाले पहाड़ी कोरवा छात्रों के भी नाम है, जो राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र भी कहे जाते हैं। इन छात्रों मैं विज्ञान के प्रति बढ़ते रुझान निश्चित ही उज्जवल भविष्य का संकेत देते हैं।

जब होली के अवसर पर अपने गृह ग्राम बगिया आए हुए मुख्यमंत्री को दी गई तब उन्होंने विज्ञान के प्रति इस जागरूक कदम की सराजना की एवम शुभकामनाएं दीं।

अब जब आने वाले समय जशपुर जिले के छात्रों के नाम ( चिप में डाले हुए नाम) नासा के रोवर  के साथ चंद्रमा की सतह पर चहलकदमी करेंगे तो यह जशपुर जिले के छात्र छात्राओं की उच्च आकांक्षाओं एवम विज्ञान के प्रति रुचि को भी प्रतिबिंबित करेंगे।

Related posts