जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजनों हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें सर्पदंश से जशपुर तहसील के डिपाटोली निवासी लक्ष्मी यादव की मृत्यु 30 अगस्त 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटमत वारिस मृतिका के पति श्री नंद कुमार यादव हेतु 4 लाख, फरसाबहार तहसील के ग्राम तुबा निवासी पूजा यादव की मृत्यु 09 जून 2021 को हो जाने पर मृतिका के पिता श्री गोविन्द यादव हेतु 4 लाख एवं  आग से जलने पर फरसाबहार तहसील के ग्राम लवाकेरा निवासी श्रीमती दुलारी बाई यादव की मृत्यु 21 जनवरी 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति बाबुलाल यादव हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts