पुलिस की त्वरित कार्यवाही : ढाई लाख रुपये का अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते पिकप के साथ चालक को पकड़ने में मिली सफलता

समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चाम्पा : विवेक शुक्ला (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक  जांजगीर चांपा के  निर्देशन में  एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर राजेंद्र कुमार जायसवाल,  अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए दिनांक 27.03.2024 को पीकप वाहन क्रमांक सीजी 13 ए एच 6975 के चालक उत्तम कुमार साहू उम्र 35 वर्ष निवासी ढनगन थाना डभरा जिला सक्ती (छ.ग.) द्वारा  अवैध रूप से 13 नग सागौन का लट्ठा परिवहन कर ले जा रहा था जिसकी मुखबीर सूचना मिलने पर ग्राम करही में  पकड़ा जिसको जप्त किया जाकर  जिले के वन विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु जानकारी भेजी जा रही है।

उक्त कार्यवाही में उनि. कृष्ण पाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा, आर. रघुवीर यादव, सनोहर जगत मनीष सोनवान का विशेष योगदान रहा।

Related posts