दुर्घटना ब्रेकिंग : कुनकुरी नगर में रफ्तार का कहर, दूध लेने घर से निकल रहा युवक घर के दरवाजे में हुआ दुर्घटना का शिकार, गंभीर घायल

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी: रफ्तार का कहर आज शुक्रवार को कुनकुरी नगर की सकरी गलियों में टूटा है। एक तेज रफ्तार कार घर के बाहर खड़ी कार को इतनी जोर से टक्कर मारती है कि खड़ी कार दस फीट की दूरी तक घिसट जाती है और इस बीच घर से दूध लेने निकल रहा युवक इस दुर्घटना की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल युवक को तत्काल निजी व्यवस्था से चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर पैर तथा हाथ में फैक्चर होने की जानकारी दी है। घायल को सघन उपचार के लिये एम्बूलेंस की मदद से रांची ले जाया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना कुनकुरी पुलिस को दे दी गई है। दुर्घटना का सबसे दुःखद पहलू यह रहा कि कार नाबालिग चला रहा था और उसकी लापरवाही ने दुर्घटना को अंजाम दिया।

दुर्घटना जैन मंदिर मार्ग की है। प्रातः 6 से 7 बजे के बीच जैन मंदिर मार्ग निवासी अमित कुमार जैन घर से दूध लेने निकला था। घर का दरवाजा जैसे ही पार कर नाली पार ही कर रहा था कि मोड़ से तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 14 एम क्यू 7931 घर के बाहर खड़ी कार क्रमांक सीजी 14 एमआर 4536 को टक्कर मारते हुए अमित को घायल कर दी। दुर्घटना के बाद दुर्घटना कारित करने वाली कार तो पुलिस थाने पहूंच गई है मगर मामले में आरोपी पर स्थिति अभी स्पष्ट नही हो पा रही है। नगर में चर्चा है कि नाबालिग द्वारा वाहन चालन के मामले को रफा दफा करने के लिये वैध लायसेंस धारी चालक द्वारा वाहन चलाना बताये जाने की कवायद की जा रही है। जिससे नाबालिग द्वारा वाहन चालन का मामला न बन सके।

नगर में रफ्तार का कहर चरम पर है। नाबालिग बेतरतीब ढंग से वाहन चला रहे है। यातायात नियमों का उल्लंघन खुलेआम जारी है। बगैर लाईसेंस वाहन चालन के साथ तीन सवारी, स्कूली बच्चों का वाहन चलाना धड़ल्ले से चल रहा है, मोडिफाईड सायलेंसर दिन रात लोगो के ध्वनी प्रदूषण फैलाने के साथ लोगो की जान पर खतरा बन रहे है। मुख्य मार्ग के साथ साथ अब मोहल्ले की गलियों तक में लोग सुरक्षित नही है।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!