जशपुर कलेक्टर ने किया बेने डैम का निरीक्षण, जीर्णोद्धार कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने चटकपुर स्थित बेने डैम का निरीक्षण किया किया। उन्होंने डैम में पानी की उपलब्धता, सिंचाई क्षेत्र सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। जल संसाधन एसडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि बेने डैम से लगभग 12 गांव लाभान्वित होता है। रबी एवं खरीफ सीजन में पानी का सप्लाई किया जाता है। कलेक्टर ने नहर के जीर्णोद्धार कार्य, नहर को सीमेंट कंक्रीटीकरण करने के निर्देश दिए तथा प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति लेकर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए ।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम नन्द जी पाण्डेय कुनकुरी, जल संसाधन विभाग के एसडीओ रूपेश कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर हरि ओम द्विवेदी, तहसीलदार मुखदेव प्रसाद यादव, जल संसाधन विभाग के उप अभियंता श्री अखिलेश सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts