जशपुर जिले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का होगा भव्य स्वागत, प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की तैयारी के लिए पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी, सांसद श्रीमती गोमती साय करेगीं सभी मंडलों का दौरा

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जशपुर में  बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय, सांसद गोमती साय, एवं प्रदेश भाजपा मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के मुख्य आतिथ्य में  एव जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय के अध्यक्षता में 12 जनवरी को होने वाले स्व कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी की प्रतिमा के अनावरण को भव्य रूप देने के लिए एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के सभी मंडलो में 27 एव 28 दिसम्बर को बैठक कर सांसद गोमती साय का दौरा कार्यक्रम तय किया गया, और विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रभारी भी नियुक्त किये गए हैं।

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान द्वारा डी गई जानकारी के अनुसार बैठक में बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने बीते दिनों ग्राम पसिया में हुई धर्मातंरण की घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए,इसे सोची समझी साजिश का नतीजा बताया। उन्होनें कहा कि यह गांव,शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी का गांव है। यहां राजा विजय भूषण सिंहदेव ने शंकराचार्य को सौ एकड़ जमीन दान में दी थी। इस गांव में अब भी शंकराचार्य का आश्रम व जमीन मोजूद है। विधर्मियों ने जानबूझ कर आश्रम से महज 3 सौ मीटर की दूरी पर धर्मातंरण की साजिश रची थी,ताकि इसके सफल होने पर इसका प्रचार कर,धर्मातंरण को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होनें इसके विरोध में पदयात्रा की कार्ययोजना तैयार करने की अपील की। सांसद गोमती साय और प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने भी इसका समर्थन करते हुए,कार्यकर्ताओं से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भव्य स्वागत की तैयारी के साथ धर्मातंरण की साजिश विफल करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। बैठक का संचालन जिला भाजपा महामंत्री ओमप्रकाश सिन्हा ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजशरण भगत, अमर सिंह,  जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, जिला महामंत्री द्वय ओमप्रकाश सिन्हा एव सुनील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, भरत सिंह, देवधन नायक, सुनील अग्रवाल, नरेश चंद्र साय, राजू गुप्ता, उपेन्द्र यादव, वरुण जैन, सत्येंद्र सिंह, गोपाल राय, सुरेश गुप्ता, सुनील सोनी, गोविंद राम भगत, सालिक साय, रजनी प्रधान, रीना बरला, ममता कश्यप, उमा देवी, शांति भगत, अनिता सिंह, अंजू टोप्पो, संजय सिन्हा, विजय सोनी, संतोष सिंह,शारदा प्रधान, मुनेश्वर केसर,  विजय आदित्य सिंह जूदेव, असलम आज़ाद, केशव यादव,  नीतू गुप्ता, सरस्वती भगत, कुंजवती बाई, मुक्ता देवी, दीपक चौहान, विजय सहाय, सलोने मिश्रा, श्रीनायक मिश्रा, भुनेश्वरी बेहरा, आकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता, राहुल गुप्ता, विकास नाग, चरित्र बाबा, कपिलेश्वर सिंह, सुनील राय, सज्जू खान, अरविंद भगत, टुन्नू सोनी, श्यामलाल भगत, रामस्वरूप यादव, प्रदीप नारायण दीवान, शरद चौरसिया,आशु राय, मानू सोनी, संतोष सहाय, संजय गुप्ता, मुन्नी गुप्ता, अरविंद गुप्ता,राजकुमार गुप्ता, अशोक यादव एव सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता और पार्षद उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!