प्राची विहार में चक्रधरनगर पुलिस की शराब रेड कार्रवाई : आठ लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार….!

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : कल दिनांक 29 मार्च 2024 को प्राची विहार चक्रधरनगर में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने की सूचना थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को मिली। थाना प्रभारी द्वारा तत्काल तस्दीक/कार्रवाई के लिये प्राची विहार थाने के स्टॉफ को रवाना किया गया।

चक्रधरनगर पुलिस की टीम द्वारा संदेही अहलाद चौहान पिता असाडू चौहान उम्र 45 वर्ष साकिन छोटे हल्दी थाना पुसौर जिला रायगढ़ हाल मुकाम प्राची बिहार थाना चक्रधरनगर को उसके घर के पास अवैध रूप से शराब विक्रय के लिये 5 लीटर प्लास्टिक जरकीन और 2-2 लीटर पेप्सी बाटल में रखे हुये महुआ शराब के साथ पकड़ा गया है। आरोपित अहलाद चौहान से कुल 08 लीटर महुआ शराब कीमती 800/- रूपये का जप्त कर थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही किया गया है। शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रवि किशोर साय, आरक्षक अभय यादव, चन्द्र कुमार बंजारे और महिला आरक्षक अनिता बेक शामिल थे 

Related posts