मतदाता जागरूकता अभियान : जशपुर शहर में  निकाली गई जागरूकता रैली, शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को किया गया जागरूक, संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी में कार्यक्रम आयोजित, दिलाई गई शपथ

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुर शहर, कुनकुरी सहित अन्य निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जशपुर नगर पालिका क्षेत्र में  स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली के जरिये  सभी मतदाताओं को मताधिकार का महत्व बताते हुए मतदान के प्रति  जागरूक किया गया। भ्रमण के दौरान  महिलाओं ने बैनर, पोस्टर और स्लोगन के साथ लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। वही कुनकुरी स्थित संकल्प शिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम मतदान के लिए  मतदाताओं को जागरूक  किया गया। साथ ही सभी को लोकसभा निर्वाचन 2024 में 7 मइ को शत-प्रतिशत मतदान हेतु शपथ  दिलाई गई। इसी तरह स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जशपुर शहर स्थित सनुदायिक भवन, सोगडा क्लस्टर सहित अन्य स्थानों पर  मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए स्वीप गतिविधि जारी है। जिसके जरिए सभी को  लोकतंत्र में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!