लालपुर (मिलूपारा) में अवैध शराब बेचते पकड़े गये व्यक्ति को तमनार पुलिस ने आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर भेजा जेल……!

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : कल दिनांक 31 मार्च 2024 को तमनार पुलिस टीम द्वारा लालपुर (मिलूपारा) में महिला समूह की सदस्यों के साथ मिलकर गांव के फूलसिंह सिदार पिता मालिक राम सिदार उम्र 42 वर्ष सा. लालपुर (मिलूपारा) थाना तमनार जिला रायगढ़ के घर शराब रेड कार्रवाई किया गया।

अपराध, शिकायत जांच में मिलूपारा रवाना हुई तमनार पुलिस की टीम को महिला समूह की सदस्यों ने सूचना दिया था कि फूलसिंह सिदार उसके घर के पीछे अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री करता है। संदेही के घर शराब रेड कार्रवाई में 07 लीटर महुआ शराब एवं शराब बिक्री रकम 100/- रूपये बरामद हुआ जिसकी जप्ती की गई है। आरोपी के विरूद्ध थाना तमनार में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांव के नेतृत्व में शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया, संतोष कुर्रे एवं हमराह स्टॉफ शामिल थे।

Related posts