भाजपा मण्डल कुनकुरी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की मनाई गई जन्म जयंती

Advertisements
Advertisements

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़

कुनकुरी. पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल कुनकुरी द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया। नगर के सनातन धर्म शाला में आयोजित कार्यक्रम में संगठन सहित नगर के प्रमुख लोग सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में स्वर्गीय बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। मण्डल के समस्त बूथ स्तर पर जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वनाथ सिंह द्वारा श्री बाजपेयी के जीवन के संघर्षो से अवगत काया गया। जनसंघ से लेकर वर्तमान भाजपा संगठन और देशहित में उनके दिये गये योगदान से उपस्थितजनों को अवगत कराया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित साय द्वारा भी स्वर्गीय अटल जी द्वारा दिखाये गये मार्गो से अवगत कराते हुए उनके जीवन से शिक्षा लेने के लिये प्रेरित किया गया। समारोह का संचालन राजकुमार गुप्ता द्वारा किया गया। समारोह के अंत में भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अमित मिश्रा के आभार प्रदर्शन किया गया।

आयोजित इस जन्म जयंती समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, सुदबल राम यादव, विनीत जिंदल, सुनील अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष श्रीनायक मिश्रा, धनश्याम होता, नितेश पारीक, चाण्डक्य चौहान, बॉबी ताम्रकार, निहाल ताम्रकार आदि के साथ भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!