क्रिसमस एवं नववर्ष त्यौहार पर जशपुर जिले के समस्त गिरिजाघरों व पिकनिक स्पॉट में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगाई गई ड्यूटी, पिकनिक स्पॉट को चिन्हांकित कर 50 पॉइंट पर लगभग 200 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को सुरक्षा ड्यूटी में कर्तव्यस्थ किया गया साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों में लगातार की गई पेट्रोलिंग

जिले के डेम के किनारे स्थित पिकनिक स्पॉट में राजपत्रित पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एस.डी.आर.एफ. की टीम लगाई गई

थाना व चौकी क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने] तेज गति से वाहन चलाने वाले 16 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुये 4200  रूपये समन शुल्क वसूल की गई

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो]

जशपुर. क्रिसमस त्यौहार के अवसर पर जशपुर जिले में स्थित समस्त गिरिजाघरों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी लगाई गई साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों में टीम बनाकर लगातार पेट्रोलिंग की गई।

दिनांक 25.12.2021 को जिला जशपुर के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र में स्थित पिकनिक स्थल देशदेखा, दमेरा, कोमड़ो डेम, शारदाधाम, ढोढ़ीबहार ईब नदी, नीमगांव डेम, कोतेबीरा, कैलाश गुफा, छुरीघाट, किलकिला मंदिर, तमता डेम, घरजियाबथान डेम, खमगड़ा डेम में आम नागरिकों का काफी भीड़-भाड़ रहती है, इस हेतु उक्त सभी पिकनिक स्पॉट के 50 अलग-अलग पॉइंट पर 200 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही जिले के रानीदाह जलप्रपात, राजपुरी जलप्रपात, मयाली डेम में राजपत्रित पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एस.डी.आर.एफ. की टीम तैनात की गई है।  

दिनांक 24.12.2021 को जिले के समस्त थाना/चौकी एवं यातायात शाखा द्वारा नाकाबंदी कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों का ब्रीथ एनलाईजर के माध्यम से चेक कर एवं तेज गति. लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही गई। साथ ही वाहनों को बारीकी से चेक किया गया। यातायात शाखा जशपुर द्वारा 04 प्रकरणों में शराब पीकर वाहन चलाते हुये पाये जाने पर कार्यवाही करते हुये प्रकरण न्यायालय में पेश किया गया।

एम.व्ही. एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुये यातायात शाखा द्वारा 06 प्रकरण में 2700 रूपये  थाना सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा 01 प्रकरण में 500 रूपये  थाना कुनकुरी द्वारा 05 प्रकरण में 1000 रूपये  कुल 2900 रूपये शमन शुल्क वसूल किया गया है।

Related posts