मतदाता जागरूकता अभियान: शत-प्रतिशत मतदान के लिए छात्र-छात्राओं ने ली शपथ, कुनकुरी, महादेवडांड में निकाली गई जागरूकता रैली

समदर्शी न्यूज़, जशपुर: लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत शत-प्रतिशत रहे, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जनपद पं कुनकुरी के बन्दचुआ, आरा, महादेवडांड जनपद पंचायत बगीचा सहित अन्य ग्रामों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

महादेवडांड में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली के जरिये  सभी मतदाताओं को मताधिकार का महत्व बताते हुए मतदान के प्रति  जागरूक किया गया। भ्रमण के दौरान  महिलाओं ने बैनर, पोस्टर और स्लोगन के साथ लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। वही आरा स्थित शासकीय महाविद्यालय मेंआयोजित कार्यक्रम  में नए युवा मतदाताओं को मतदान संबंधी जानकारी देते हुए आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए दिलाई गई शपथ। इसी तरह स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत बन्दचुआ सहित अन्य स्थानों पर  मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेहँदी एवं रंगोली कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी भागीदारी दिखाई वही रैली निकालते हुए  हाथों में तख्ती लेकर वोट की ताकत, पहचानो मतदाता, मजबूत प्रजातंत्र से इसका नाता, हमारा आह्वान करें मतदान, जैसे संदेश  लेकर शहर में रैली निकाली।  शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए स्वीप गतिविधि जारी है। जिसके जरिए सभी को  लोकतंत्र में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Related posts