जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के पांच मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 20 लाख की राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के पांच मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम कुम्हार बहार निवासी गुरवारी बाई का  सर्पदंश से 01 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति सैनाथ हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार फरसाबहार निवासी जगसाय राम भगत का कुआं के पानी में डुबने से 08 नवम्बर  अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी सुधनी, गंडियाडीह निवासी कृष्ण कुमार सिदार का तालाब के पानी में डुबने से 20 जनवरी 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के माता रामवती सिदार, ग्राम झारमुण्डा निवासी चंचला बाई की कुआं के पानी में डुबने से 03 मई 2022 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम् वारिस मृतिका के माता खतकुरी बाई एवं ग्राम सहसपुर निवासी राधिका बसौड़ का नाला के पानी में डुबने से 03 अक्टूबर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका पिता राम साय हेतु 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!